भारत मैट्रिमोनी की "पहले पढ़ाई फिर शादी" सामाजिक पहल ने 14 क्रिएटिव अवॉर्ड जीते
चेन्नई, जून 24, 2022: हाल ही में क्योरियस क्रिएटिव अवॉर्ड्स में भारत मेट्रिमोनी की सामाजिक पहल “पहले पढ़ाई फिर शादी”- ने लड़कियों को शादी के बजाय शिक्षा का चयन करने हेतु सशक्त बनाने तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के कारण 1 बैंगनी हाथी अवॉर्ड और 5 नीले हाथी अवॉर्ड सहित 14 पुरस्कार जीते। पुरस्कार का समारोह है। ये अवॉर्ड्स विज्ञापन और विपणन संचार में सबसे बेहतर और इनोवेटिव काम करने के लिए प्रदान के किए जाते हैं।
मैट्रिमोनी डाट कॉम के मुख्य विपनण अधिकारी अर्जुन भाटिया ने विस्तार से बताया, “हमें अवॉर्ड जीतने की पूरी उम्मीद थी क्योंकि "पहले पढ़ाई फिर शादी" सामाजिक प्रयोग ने लड़कियों को शिक्षित करने का कारण दिया। यह महिलाओं को अपना चुनाव स्वयं करने और अपने जीवन को एक नया रूप देने के लिए सशक्त बनाने के हमारे मिशन का एक हिस्सा है, और हम इस सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना चाहते हैं। हाथी अवॉर्ड का मतलब ब्रांड की जोखिम लेने की क्षमता को पहचानना, अधिक प्रभाव डालना और सामाजिक मुद्दों के रचनात्मक समाधान प्रदान करना है।”
एमएस धोनी की “पहले पढ़ाई फिर शादी” फिल्म यहां देखें, < https://www.youtube.com/watch?v=4tvelY88fQg
अर्जुन ने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि देन्त्सु (Dentsu) ने इस रचनात्मक यात्रा में हमारे साथ भागीदारी की। रोचक बात यह है कि विज्ञापन और मार्केटिंग क्षेत्र की सवर्श्रेष्ठ जूरी विजेताओं का मूल्यांकन और चयन करती है। यह बात अवॉर्ड जीतने की खुशी को कई गुना बढ़ा देती है।”